पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य में नए मतदाताओं की पहचान के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर एस करुणा राजू ने आज राज्य में नए मतदाताओं की पहचान के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसका लक्ष्य 18 वर्ष की आयु के युवाओं का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाना है।

तीन सदस्यीय समिति की अध्यक्षता डॉक्टर नवनीत वालिया करेंगे, जबकि अधीक्षक राकेश खन्ना और डेटा आधारित प्रशासक चरणजीत सिंह इसके सदस्य हैं। अपर महानिदेशक-सीईओ अमनदीप कौर, जो राज्य के निर्वाचक नामावली नोडल अधिकारी भी हैं, वे इस समिति की निगरानी करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास, श्रम विभाग, नर्सिंग, चिकित्सा विश्वविद्यालयों और समाज कल्याण विभागों को एक जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2003 के बीच जन्म लेने वाले लोगों का डेटा उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया, ताकि मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाया जा सके।

Related posts

Leave a Comment