पंजाब के मुख्यमंत्री ने फिरोजपुर के शराब कारखाने को बंद करने का आदेश दिया, विशेषज्ञों से सलाह के बाद जनहित में बड़ा फैसला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फिरोजपुर के शराब कारखाने को बंद करने का आदेश दिया है। ट्विटर पर एक वीडियो में इस आशय की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी को भी पंजाब में जल, वायु या पर्यावरण को प्रदूषित करने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कानूनी विशेषज्ञों से सलाह के बाद जनहित में यह बड़ा फैसला लिया गया है। किसान इस संयंत्र के खिलाफ छह महीने से अधिक समय से विरोध कर रहे थे क्योंकि कारखाने से कथित रूप से भूमिगत जल, वायु और पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा था।

Related posts

Leave a Comment