पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में शुक्रवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मूसेवाला को युवा प्रतीक और एक “अंतरराष्ट्रीय हस्ती’’ बताया। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “सिद्धू मूसेवाला हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। मैं कांग्रेस में उनका स्वागत करता हूं।”

मुख्यमंत्री चन्नी ने पार्टी में गायक का स्वागत करते हुए कहा कि मूसेवाला “अपनी कड़ी मेहनत से एक बड़े कलाकार बने और अपने गीतों से लाखों लोगों का दिल जीता।”

सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है और वह मानसा जिले के मूसा गांव के रहने वाले हैं। उनकी मां एक गांव की मुखिया हैं।

गायक को इससे पहले अपने गानों में हिंसा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Related posts

Leave a Comment