क्वालालम्पुर में पंकज आडवाणी ने कल विश्व बिलियर्ड्स चैंपिनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में सौरभ कोठारी को चार-शून्य से हराकर 25वीं बार विश्व पटल पर स्वर्ण पदक जीता। पिछले वर्ष पंकज आडवाणी ने क़तर में 6 – रेड स्नूकर विश्वकप जीता था। पच्चीसवां खिताब हासिल करने के साथ ही आडवाणी भारत में सभी खेलों में विश्व चैम्पियनशिप में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले एक मात्र खिलाड़ी बन गए हैं।
पंकज आडवाणी ने कल क्वालालम्पुर में विश्व बिलियर्ड्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता