न्यायमूर्ति संजय यादव ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

उत्‍तर प्रदेश में न्‍यायमूर्ति संजय यादव ने आज इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्‍हें लखनऊ के राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, कानून मंत्री बृजेश पाठक, राज्‍य के मुख्‍य सचिव आर. के. तिवारी, राज्‍यपाल के अपर मुख्‍य सचिव महेश कुमार गुप्‍ता, मुख्‍य न्‍यायाधीश के परिवारजन, उच्‍च न्‍यायालय के वरिष्‍ठ न्‍यायाधीश, रजिस्‍ट्रार तथा अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment