नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल मंत्रिमंडल का विस्‍तार, 15 और मंत्रियों को किया शामिल

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल मंत्रिमंडल का विस्‍तार, 15 और मंत्रियों को किया शामिल

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार कर 15 और मंत्रियों को शामिल किया है। ये सभी मंत्री सात दलीय गठबंधन के सदस्‍य हैं। विस्‍तारित मंत्रिमंडल में 23 मंत्री हैं। इनमें चार उप प्रधानमंत्री और तीन राज्‍य मंत्री हैं।

प्रधानमंत्री दहल ने एक और उप प्रधानमंत्री राजेन्‍द्र लिंगडेन को शामिल किया है जो कट्टरपंथी राष्‍ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के सदस्‍य हैं।

राष्‍ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Related posts

Leave a Comment