निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर 5 दिसम्‍बर की शाम तक रोक लगाई

निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर 5 दिसम्‍बर की शाम तक रोक लगाई

निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर 5 दिसंबर तक रोक लगा दी है। आयोग ने कल सुबह आठ बजे से पांच दिसंबर की शाम साढ़े पांच बजे तक प्रतिबंध लगाया है। दोनों राज्‍यों में मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

हिमाचल प्रदेश में कल होने वाले विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। विधानसभा की 68 सीटों के लिए 24 महिलाओं सहित 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने आकाशवाणी से बातचीत में बताया कि 157 मतदान केन्द्रों पर केवल महिला कर्मचारी ही तैनात रहेंगी।

गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले चरण के चुनाव के लिए अब तक 53 नामांकन पत्र और दूसरे चरण के लिए एक नामांकन पत्र भरा गया है।

Related posts

Leave a Comment