निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी

निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी

निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके बाद वहां राजनीतिक दलों और जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयारी तेज कर दी है। राज्य में चारों उपचुनाव कोविड के कारण विधायकों और सांसद के निधन के कारण कराये जा रहे हैं।

मध्‍य प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की गई है, जिनमें अलीराजपुर जिले में जोबट, निवाड़ी जिले में पृथ्वीपुर और सतना जिले में रायगांव शामिल हैं। वहीँ खंडवा लोकसभा सीट के लिए चुनाव होने हैं। इस बीच, चुनाव आयोग ने इच्छुक उम्मीदवारों को अपना नामांकन और चुनाव प्रचार करते समय कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीँ जिला निर्वाचन अधिकारियों ने भी निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से संचालित करने के लिए आदर्श आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए हैं।

Related posts

Leave a Comment