निर्वाचन आयोग ने असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कई जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों तथा उप-महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता और निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की उपस्थिति में हुई नियमित बैठक में यह निर्णय किया गया। स्थानांतरित अधिकारियों में असम के उदलगुड़ी के जिलाधिकारी तथा बिहार के भोजपुर और नवादा के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों से अपने कनिष्ठ अधिकारी को तुरंत प्रभार सौंपने के लिए कहा गया है। इन अधिकारियों को आम चुनाव पूरा होने तक कोई भी चुनावी ड्यूटी नहीं सौंपी जाएगी। संबंधित राज्य सरकारों को आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के नामों का एक पैनल आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...