निर्वाचन आयोग का दल असम विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन मसौदे पर तीन दिवसीय सार्वजनिक सुनवाई के लिए आज राज्य का दौरा करेगा

निर्वाचन आयोग का दल असम विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन मसौदे पर तीन दिवसीय सार्वजनिक सुनवाई के लिए आज राज्य का दौरा करेगा

निर्वाचन आयोग का दल असम विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन मसौदे पर तीन दिवसीय सार्वजनिक सुनवाई के लिए आज राज्य का दौरा करेगा। इस दल में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, दो चुनाव आयुक्त और 11 अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग का दल मसौदा प्रस्ताव से संबंधित सुझावों और शिकायतों पर बातचीत के लिए राजनीतिक दलों और विभिन्‍न समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा। दल विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों में प्रस्तावित बदलावों पर हितधारकों के साथ जिलेवार परामर्श भी करेगा।

आयोग ने इस साल 20 जून को असम के संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मसौदा प्रस्ताव को प्रकाशित किया था, इसमें संसदीय और विधानसभा दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Related posts

Leave a Comment