नासा का ओरियन अं‍तरिक्षयान चंद्रमा की कक्षा में लगभग 26 दिन के मिशन के बाद स्‍वदेश लाया गया

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा का ओरियन अं‍तरिक्षयान चंद्रमा की कक्षा में लगभग 26 दिन के मिशन के बाद स्‍वदेश लाया गया। आर्टिमिस-1 मिशन का ओरियन यान वापसी में धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद प्रशांत महासागर में गिर गया था। इसके एक प्रायोगिक प्रक्षेपण होने के कारण यान में अंतरिक्ष यात्री नहीं थे। अन्वेषण प्रणाली के लिए नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर जिम फ्री ने संवाददाताओं को बताया कि अगली उ़ड़ान में अंतरिक्ष यात्री भेजे जायेंगे।

अपोलो 17 के चंद्रमा पर पंहुचने के ठीक 50 वर्ष बाद आरंभ अंतरिक्ष एंजेसी की इस नयी परियोजना को आर्टिमिस नाम दिया गया है। यूनानी पौराणिक कथाओं के अनुसार अपोलो देवता की बहन का नाम आर्टिमिस था। नासा ने ओरियन के धरती पर लौटने को अपना पहला प्राथमिकता लक्ष्य बताया।

Related posts

Leave a Comment