नागालैंड में स्कूल के बच्चों में आई फ्लू इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए चार जिलों में 26 अगस्त तक विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। ये जिले हैं – दीमापुर, चूमोकेदीमा, न्यूलैंड और मॉन।
इन जिलों के उपायुक्तों ने आई फ्लू के बढ़ते मामलों को रोकने और संक्रमण चक्र को तोड़ने के लिए स्कूलों की पढ़ाई को अस्थाई रूप से रोकने का निर्णय लिया है ताकि न सिर्फ विद्यार्थियों बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों में संक्रमण को रोका जा सके।
जिला प्रशासनों ने स्कूल के अधिकारियों को इन जिलों में ऑनलाइन क्लास चलाने पर विचार करने को कहा है, जिससे कि विद्यार्थी संक्रमण से बच सके और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।