नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद भारत अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। जबलपुर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय ने रोजाना काबुल के लिए अपनी उडानें संचालित की थी।
मंत्रालय ने रोज फ्लाइट उडाकर काबुल से हमारे सभी नागरिकों को वापस लाने का कार्य किया। पिछले रविवार तक हमारी फ्लाइट्स चल रही थी रोज। हमारे प्रधानमंत्री जी का जो संकल्प था कि हर भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी हमारी होती है और भारतीय वायु सेना का सी-1 30 हरक्यूलिस ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट को काबुल हम ले गए और हर दिन हम वहां से 130 से 150 हमारे नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लेकर आ गए।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह भी बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत 71 लाख भारतीयों को देश वापस लाया गया है। 55 लाख लोगों को उनके संबंधित देशों को वापस भेज दिया गया है जो कोविड महामारी के कारण भारत में फंस गए थे।