नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) का शुभारंभ 372 अत्यधिक संवेदनशील जिलों में किया गया: सरकार

सरकार ने आज कहा कि नशामुक्त भारत अभियान-एनएमबीए का शुभारंभ तीन सौ 72 अत्यधिक संवेदनशील जिलों में किया गया है। इन जिलों में 8 हजार से अधिक युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से बड़े पैमाने पर सामुदायिक पहुंच बनाई जा रही है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्टर विरेंद्र कुमार ने कहा कि अब तक नशामुक्त भारत अभियान तीन करोड़ 12 लाख युवाओं और दो करोड़ आठ लाख महिलाओं सहित नौ करोड़ 55 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि तीन लाख 14 हजार से अधिक शैक्षणिक संस्थान भी इस अभियान में भागीदारी कर चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment