नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। नए संसद भवन के लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं इस नए संसद भवन में आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं। यह अवसर कई मायनों में अभूतपूर्व है। यह आज़ादी के अमृत काल की सुबह है।
नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही से पहले स्पीकर ओम बिरला ने कहा, आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण दिन है जब हम नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही शुरू कर रहे हैं। हमें इस ऐतिहासिक दिन का साक्षी बनने का अवसर मिला है, मैं आप सभी को बधाई देता हूं।