नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल भारत मंडपम में जी-20 देशों की विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक सांस्कृतिक गलियारा आकर्षण का केंद्र होगा। गलियारे में जी-20 देशों की कई कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी। इसमें शिल्प बाजार के साथ ही वास्तविक और वर्चुअल प्रदर्शनियाँ भी लगाई जायेंगी। भारत के जी-20 सचिवालय के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए की जा रही सभी व्यवस्थाओं के बारे में बात की।
मेन समिट के बगल में एक लीडर्स लांच क्रिएट किया गया है। जब मीटिंग नहीं होगा तो लीडर्स एक दूसरे से इंटरएक्ट कर सकते हैं। एक लेवल पर बाइलैप्ट्रल मीटिंग्स की व्यवस्था की गई है। सारे राष्ट्रयाध्यक्ष या प्रधानमंत्री एक दूसरे से मिलना चाहते हैं। और एक ही साथ हमें उस तरह के बीस-पच्चीस कमरों की व्यवस्था करनी है, वो हो चुका है। उनके मेडिकल एरेंजमेंट वहां पर किया गया है, उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा डिजिटल इंडिया पर भी एक एग्जीबिट है।
