नई दिल्ली ने नेवार्क, कैलिफोर्निया में एसएमवीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित करने की कड़ी निंदा की

भारत ने कैलिफोर्निया के नेवार्क में श्री स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विकृत करने की घटना की कड़ी निंदा की है। सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस घटना ने भारतीय समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। पोस्ट में कहा गया है कि महावाणिज्य दूतावास ने इस मामले में अमरीकी अधिकारियों से शीघ्र जांच करने और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

हिंदू अमरीकन फाउंडेशन ने श्री स्वामीनारायण मंदिर की बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी भित्तिचित्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में मंदिर की दीवारों पर भारत के खिलाफ नफरत भरे नारे लिखे हुए हैं। खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का नाम भी काली स्याही से लिखा गया था। मंदिर प्रशासन ने बताया है कि यह घटना बृहस्पतिवार की रात को हुई।

We strongly condemn the defacing of SMVS Shri Swaminarayan Mandir at Newark, California with anti-India graffiti. This incident has hurt the sentiments of the Indian community. We have pressed for quick investigation and prompt action against the vandals by the US authorities in…

— India in SF (@CGISFO) December 23, 2023

Related posts

Leave a Comment