वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि वाणिज्यक वस्तुओं और सेवाओं में देश का निर्यात 2022-23 तक 750 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। 2021-22 में यह 650 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक था। अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियासॉफ्ट के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने इंडियासॉफ्ट में जारी किए जाने वाले 70 से अधिक नए उत्पादों के विकास के लिए देश के अनुसंधान और विकास पेशेवरों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को दर्शाता है। इससे 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को मजबूती मिलती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, देश में विकसित तकनीकों और उपकरणों को अन्य देशों के साथ साझा करेगा।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...