Categories: News-Headlines

द्विपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए भारत और EFTA के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों की बैठक आयोजित

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के सदस्य देशों (आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे एवं स्विट्जरलैंड) के मंत्री एवं उच्चस्तरीय प्रतिनिधि आज नई दिल्ली में एक व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) की दिशा में अपनी वार्ता फिर से शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए।

उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों में पीयूष गोयल, भारत के वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले और खाद्य व सार्वजनिक वितरण और वस्‍त्र मंत्री; जेन क्रिश्चियन वेस्ट्रे, नॉर्वे के व्यापार एवं उद्योग मंत्री; हेलेन बुडलिगर आर्टिडा, आर्थिक मामलों के लिए सरकारी सचिवालय एसईसीओ में स्विट्जरलैंड की विदेश मंत्री; मार्टिन आईजॉल्फसन, विदेश मंत्रालय में आइसलैंड के स्थायी विदेश मंत्री; कर्ट जैगर, राजदूत और जिनेवा स्थित ईएफटीए, डब्ल्यूटीओ एवं संयुक्त राष्ट्र में लिकटेंस्टीन के स्थायी प्रतिनिधि; और हेनरी गेटाज, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के महासचिव शामिल थे।

इस बैठक ने दोनों ही पक्षों को अपनी वार्ताओं की मौजूदा स्थिति पर अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान करने और वार्ता को आगे बढ़ाने के तरीके तलाशने का अवसर प्रदान किया। समस्‍त प्रतिभागियों ने मौजूदा वैश्विक आर्थिक और व्यापार माहौल से उत्पन्न चुनौतियों के साथ-साथ द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों को रचनात्मक एवं व्यावहारिक तरीके से सुलझाने की आवश्यकता को भी स्वीकार किया। दोनों ही पक्षों ने और भी अधिक समावेशी वैश्विक व्यापार प्रणाली में योगदान करते हुए सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने और आर्थिक साझेदारी को व्‍यापक एवं सुदृढ़ करने की दिशा में काम करने के अपने प्रयासों को जारी रखने पर सहमति जताई।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

13 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

15 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

17 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

17 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.