Categories: News-Headlines

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने शं नो वरुण: कार रैली को फ्लैग इन किया

रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) अजय भट्ट ने नौसेनाध्यक्ष (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार और नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूए) की अध्यक्ष कला हरि कुमार की उपस्थिति में ‘शं नो वरुण:’ कार रैली को फ्लैग इन किया। इसमें अधिकारी, नाविक (20 अग्निवीरों- 10 पुरुष एवं 10 महिला सहित), एनडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूए के सदस्य और अन्‍य दिग्‍गज शामिल थे। ‘समुद्री जागरूकता बढ़ाने’ के मुख्‍य उद्देश्‍य के साथ भारतीय नौसेना ने एनडब्ल्यूडब्ल्यूए के साथ मिलकर और महिंद्रा एंड महिंद्रा के सहयोग से ‘शं नो वरुण:’ नाम के इस तटीय मोटर कार रैली का आयोजन किया था।

इस रैली को 26 मार्च 2023 को कोलकाता में आईएनएस नेताजी सुभाष से रवाना किया गया था। इसने भारत के पूरे पूर्वी और पश्चिमी तट से होते हुए कुल 8,500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है। चिल्का से विशाखापत्तनम तक की रैली में 20 अग्निवीर शामिल हुए। इससे नए स्नातक नाविकों (10 महिला अग्निवीरों सहित) को प्रारंभिक प्रशिक्षण के दौरान बातचीत करने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला।

भारत एक समुद्री देश है। समुद्र से घिरे एक देश के रूप में भारत सामरिक तौर पर पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले समुद्री चौराहे पर स्थित है। इसलिए, सक्रिय हितधारकों से लेकर नागरिकों तक समाज के व्‍यापक दायरे में एक समुद्री मानसिकता विकसित करने की आवश्‍यकता है। इस लिहाज से ‘शं नो वरुण:’ कार रैली ‘समुद्री चेतना को बढ़ाने’ के मिशन को आगे बढ़ाने और लंबी अवधि में भारत की समुद्री ताकत को मजबूती देने के लिए बिल्‍कुल उपयुक्त पहल थी।

आरआरएम ने प्रतिभागियों को न केवल 7,500 किलोमीटर से अधिक की यादगार यात्रा पूरी करने के लिए शुभकामनाएं दी बल्कि इस आउटरीच कार्यक्रम के तहत हजारों छात्रों एवं नागरिकों के जीवन और उनकी सोच को महसूस करने के लिए भी बधाई दी। इसके अलावा, उन्होंने रैली के दौरान सामुदायिक आउटरीच के लिए नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूए) की भी सराहना की। इसके तहत वंचितों, विशेष जरूरतों वाले बच्चों और बुजुर्ग नागरिकों की मदद की गई।

अभियान ने अपने घोषित उद्देश्यों को हासिल किया। इस रैली के टीम सदस्यों ने इन बातों को आगे बढ़ाया: –

तीन सैनिक स्कूलों और एक इंजीनियरिंग कॉलेज सहित 40 से अधिक स्कूलों/ कॉलेजों में भारत की समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में जागरूकता।

‘वुमेन इन व्‍हाइट’ का दृष्टिकोण, भारतीय नौसेना में महिलाओं के लिए करियर की संभावनाएं और ‘अमृत काल’ में ‘नारी शक्ति’ का महत्वपूर्ण योगदान।

75 से अधिक किलों, बंदरगाहों और प्रकाशस्तंभों की यात्रा से समुद्री जागरूकता।

भारत के पश्चिम और पूर्वी तटों पर 20 से अधिक समुद्र तटों पर सरकार का ‘पुनीत सागर’ तटीय सफाई अभियान।

नौसेना के पूर्व सैनिकों/ वीर नारियों के साथ बातचीत।

सामुदायिक कल्‍याण और विभिन्‍न अनाथालयों, वृद्धाश्रमों एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्‍कूलों के लिए सहायता।

अपने एसयूवी वाहनों के बेड़े के साथ इस रैली की मदद करने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के अलावा मास्टरकार्ड इंडिया और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन भी इस कार रैली के सह-भागीदार थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.