दोहा में विद्या पिल्‍लयी ने वर्ल्‍ड सिक्‍स रेड विमैन स्‍नूकर चैम्‍पियनशिप का खिताब जीता

क़तर की राजधानी दोहा में भारत की विद्या पिल्‍लई ने विश्‍व सिक्‍स रेड महिला स्‍नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में विद्या ने अपने ही देश की अनुपमा रामचन्‍द्रन को 4-1 से हराया। विद्या ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्‍त चीन की बाई यूलू को को 4-3 से हराया था। यूलू ने सोमवार को विश्‍व महिला स्‍नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

Related posts

Leave a Comment