अमेरिकी सीनेट की टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी

अमेरिकी सीनेट की टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी

अमेरिका की सीनेट ने एक विवादास्‍पद विधेयक को मंजूरी दी है जिसके तहत टिकटॉक को अमेरिका में प्रतिबंधित किया जा सकता है। राष्‍ट्रपति जो बाइडन इसे काफी गंभीरता से ले रहे हैं।

यदि यह विधेयक पारित हुआ तो चीन के ऐप बाइटडांस के पास अपनी हिस्‍सेदारी बेचने के लिए नौ महीने का समय होगा या इस ऐप को अमेरिका में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। विशेषज्ञों ने कहा है कि इस प्रक्रिया में वर्षों लग सकते हैं।

यह विधेयक यूक्रेन, इजरायल और हिन्‍द-प्रशान्‍त क्षेत्र में अमरीकी साझेदारों के लिए सैन्‍य सहायता उपलब्‍ध कराने वाले चार विधेयकों के भाग के रूप में पारित किया गया था जिसे उन्‍यासी सीनेटरों का समर्थन प्राप्‍त था।

Related posts

Leave a Comment