देश में कोविड-19 के नये मामले एक दिन में 3688 बढ़े, जबकि संक्रमण से 50 कोविड मरीजों की मौत हुई

देश में कोविड-19 के नये मामले एक दिन में 3688 बढ़े, जबकि संक्रमण से 50 कोविड मरीजों की मौत हुई

देश में कोविड-19 के नये मामले एक दिन में 3688 बढ़े, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 50 कोविड मरीजों की मौत हो गई। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,30,75,864 हुई, जबकि मृतकों का आंकड़ा 5,23,803 पर पहुंचा।

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 188.89 करोड़ (1,88,89,90,935) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,32,98,421 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.86 करोड़ (2,86,98,710) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई।

भारत में सक्रिय मामले आज 18,684 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,755 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,33,377 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,688 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 4,96,640 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.74 करोड़ से अधिक (83,74,42,023) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.66 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.74 प्रतिशत है।

Related posts

Leave a Comment