देश भर में कोविड नियमों के अनुपालन के बीच आज प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन हो रहा है

मेडिकल स्‍नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता और प्रवेश परीक्षा – नीट कोविड संबंधी नियमों का अनुपालन करते हुए आज कराई जा रही है। राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने देश-विदेश के दो सौ दो शहरों में विभिन्‍न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया है। परीक्षा दिन में दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी और प्रत्‍याशियों को एन-95 मास्‍क और सेनिटाइजर परीक्षा केंद्रों पर उपलब्‍ध कराए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment