भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा है कि देश ने अगले तीन दशक में नौ से 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वर्ष 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर और वर्ष 2030 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य तय किया है।
आज मुम्बई टेक सप्ताह के उदघाटन सत्र में उन्होंने कहा कि युवा उद्यमियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। अमिताभ कांत ने कहा कि भारत विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जिसने कोरोना काल के दौरान दो अरब बीस करोड टीकाकरण किया।