देश के उत्‍तर-पश्चिम, मध्‍यवर्ती और पूर्वी क्षेत्रों में अगले तीन दिन में वर्षा होने का अनुमान

देश के उत्‍तर-पश्चिम, मध्‍यवर्ती और पूर्वी क्षेत्रों में अगले तीन दिन में वर्षा होने का अनुमान

मौसम विज्ञान विभाग ने देश के उत्‍तर-पश्चिम, मध्‍यवर्ती और पूर्वी क्षेत्रों में अगले तीन दिन में वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। दिल्‍ली में कल शाम कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश हुई, जबकि कश्‍मीर और सिक्किम में सामान्‍य से भारी हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने कल शाम तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली और राजस्‍थान में हल्‍की वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र के विदर्भ क्षेत्र छत्‍तीसगढ, बिहार, झारखंड, ओडिसा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भी मंगलवार और बुधवार को वर्षा होने की आशंका है।

Related posts

Leave a Comment