दिल्ली में आज रात से 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू

दिल्ली में आज रात से 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू
दिल्ली में आज रात से कर्फ्यू

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में आज (27 दिसंबर) से रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा।

दिल्ली में कल कोविड-19 के 290 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को यहां साझा किए गए आंकड़े से यह जानकारी मिली।

विभाग के मुताबिक, इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,43,352 हो गई और मृतक संख्या भी बढ़कर 25,105 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान में 1103 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें से 583 गृह पृथक-वास में हैं।

वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के बीच पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

Related posts

Leave a Comment