मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।
पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में ठंड का असर बना रहेगा। पंजाब में एक-दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रही।
26 और 27 दिसंबर को हिमालय के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात की संभवना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक या दो बार मध्यम बारिश हुई। अगले 24 घंटे के दौरान भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी हिस्सों में भी हल्की वर्षा हुई। आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर फिर से बारिश हो सकती है।