देशभर में आज ईद-उल-अजहा मनाया जा रहा है

देशभर में आज ईद-उल-अजहा मनाया जा रहा है

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने ईंद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है। राष्‍ट्रपति कोविंद ने कहा कि ईंद-उल-अजहा का त्‍यौहार समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने कहा कि बलिदान का त्‍यौहार ईंद-उल-अजहा ईश्‍वर के प्रति सर्वोच्‍च समर्पण का प्रतीक है। देशभर में आज ईद-उल-अजहा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा: ‘ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन समाज की बेहतरी के लिए सामूहिक सहानुभूति, सद्भाव और समावेश की भावना को आगे बढ़ाए।’

उत्‍तर प्रदेश में ईद उल अजहा के अवसर पर व्‍यापक प्रबंध किये गए हैं। राज्य सरकार ने बकरीद के मौके पर गाय ऊंट सहित अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर रोक लगाई है। इसके साथ ही किसी भी जगह पर 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर को भी प्रतिबंधित किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर भी पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जा सकेगी। राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कोरोना के हालात के मद्देनजर धार्मिक नेताओं और उलेमाओं ने लोगों से घर में ही रहने और घर पर ही नमाज अदा करने को की अपील की है कई जिलों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोविड संबंधी दिशा निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पीस कमेटियों और धार्मिक नेताओं के साथ बैठकें की है।

Related posts

Leave a Comment