देशभर में आज अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है, प्रधानमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं दी

देशभर में आज अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है, प्रधानमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं दी

आज अक्षय तृतीया का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। यह त्‍योहार जीवन में सौभाग्‍य और सफलता लाता है। इस दिन लोग ईश्‍वर का आशीर्वाद प्राप्‍त करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं और अच्‍छे भाग्‍य लिए व्‍यवसाय की शुरूआत करते हैं। इस दिन बहुत से लोग सोना भी खरीदते हैं। देशभर में आज परशुराम जयंती भी मनाई जा रही है। भगवान परशुराम भगवान विष्‍णु का 6वां अवतार माने जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि यह त्‍योहार दान की परंपरा और शुभ कार्य शुरू करने से जुडा है। यह त्‍योहार लोगों के जीवन में प्रसन्‍नता, समृद्धि और अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य लाएगा।

Related posts

Leave a Comment