दुनियाभर में आज ईस्टर मनाया जा रहा है

दुनियाभर में आज ईस्‍टर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गिरिजाघरों में मध्‍य रात्रि को विशेष प्रार्थना की गई।

तमिलनाडु में भी ईस्टर का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग गिरिजाघरों में जाकर प्रार्थना सभाएं कर रहे हैं।

इस अवसर पर आज सुबह से ही गिरिजाघरों में लोग विशेष प्रार्थना कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को यातनाएं देते हुए सलीब पर चढ़ा दिया गया था। जिसके तीन दिन बाद रविवार को प्रभु यीशु पुनर्जीवित हो गए थे। यीशु के दोबारा जीवित होने की खुशी में इस दिन को खुशियों के तौर पर मनाते हैं। चेन्‍नई में संथोमे बेसिलिका और सेंट जार्ज कैथिरड्रल गिरिजाघर सहित राज्‍य के विभिन्‍न हिस्‍सों के गिरिजाघरों को जगमगाती लाईटों से सजाया गया है।

केरल में भी मध्‍य रात्रि से ही श्रद्धालु विशेष समारोह में शामिल होने के लिए गिरिजाघरों में आने शुरू हो गए थे। इस अवसर पर राज्य में कई जगहों पर पादरियों ने श्रद्धालुओं के साथ बाईबल के उपदेश साझा किये।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने ईस्टर पर बधाई दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि ईस्टर का पर्व हमें प्रेम, क्षमा और त्याग का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि ईस्‍टर लोगों को याद दिलाता है कि प्रेम हमेशा घृणा से शक्तिशाली होता है।

Related posts

Leave a Comment