दीपावली के अवसर पर अयोध्‍या में प्रसिद्ध दीपोत्‍सव आज शाम आयोजित किया जाएगा

दीपावली के अवसर पर अयोध्‍या में प्रसिद्ध दीपोत्‍सव आज शाम आयोजित किया जाएगा

दीपावली के अवसर पर अयोध्‍या में प्रसिद्ध दीपोत्‍सव आज शाम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पिछले 15 वर्ष से निरन्‍तर आयोजित किया जा रहा है और हर बार इसके आकार का विस्‍तार हो रहा है।

प्रमुख कार्यक्रम मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केन्‍द्रीय संस्‍कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी भी हिस्‍सा लेंगे। अयोध्या में प्रशासन इस साल राम की पैड़ी पर दिए जलाने के एक और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रयास करेगा। इस साल राम की पैड़ी पर 9 लाख से अधिक दिए जलाए जाएंगे प्रशासन कुल 12 लाख से अधिक दिए जलाने का प्रयास करेगा। इस रिकॉर्ड के लिए अयोध्या प्रशासन और उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने 12 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों को दिए जलाने के लिए तैनात किया है। पहली बार राज्य सरकार दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान द्रोण कैमरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करेगी। लगभग 500 से ज्यादा द्रोण कैमरों की मदद से अयोध्या में रामायण के प्रसंगों और दीपोत्सव की अद्भुत छटा को कैमरे में कैद किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment