दिल्‍ली में आज भी मध्‍यम वर्षा जारी रहेगी: मौसम विभाग

दिल्‍ली में आज भी मध्‍यम वर्षा जारी रहेगी: मौसम विभाग

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के अनेक हिस्‍सो में कल भारी वर्षा हुई। यह मानसून दिल्‍ली के लिए पिछले 46 वर्षो में सर्वाधिक वर्षा वाला रहा। शहर के अनेक क्षेत्रों में पानी भर जाने के कारण कई मार्गों पर यातायात बाधित हुआ और इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर उडानों का संचालन प्रभावित हुआ। दिल्‍ली में इस महीने की एक और दो तारीख को लगातार दो दिन सौ मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। दिल्‍ली दमकल सेवा के कर्मचारियों ने पालम फ्लाईओवर के अंडरपास पर पानी भर जाने के कारण फंसी एक बस से चालीस यात्रियों को बाहर निकाला।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्‍ली में मध्‍यम वर्षा जारी रहेगी। पूर्वी राजस्‍थान और बंगाल की खाडी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के और बढने का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर.के.जेनामणि ने बताया कि आज दिल्‍ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पंजाब और राजस्‍थान में वर्षा हो सकती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 17 सितम्‍बर से वर्षा का एक और दौर आयेगा।

Related posts

Leave a Comment