दिल्‍ली सरकार ने राष्‍ट्रीय राजधानी में ऑटो रिक्‍शा और टैक्‍सी किराये में वृद्धि की

दिल्‍ली सरकार ने राष्‍ट्रीय राजधानी में ऑटो रिक्‍शा और टैक्‍सी किराये में वृद्धि की

दिल्‍ली सरकार ने राष्‍ट्रीय राजधानी में ऑटो रिक्‍शा और टैक्‍सी किराए में संशोधन किया है। ऑटो रिक्‍शा के प्रारम्भिक डेढ़ किलोमीटर के किराए में पांच रुपये की वृद्धि की गई है। इस दूरी के लिए अब तीस रुपये देने होंगे। डेढ़ किलोमीटर के बाद प्रति किलोमीटर किराया वर्तमान नौ रुपये पचास पैसे से बढ़ाकर 11 रुपये कर दिया गया है।

वातानुकूलित और गैर-वातानुकूलित टैक्‍सी का प्रारम्भिक डेढ़ किलोमीटर का किराया भी बढ़ा दिया गया है। इस दूरी के लिए अब चालीस रुपये देने होंगे। डेढ़ किलोमीटर के बाद गैर-वातानुकूलित टैक्‍सी में 17 रुपये और वातानुकूलित टैक्‍सी में 20 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लगेगा, जबकि पहले यह किराया 14 और 16 रुपये प्रति किलोमीटर था।

सरकार ने अतिरिक्‍त सामान के लिए ऑटो रिक्‍शा में दो रुपये पचास पैसे और टैक्‍सी में पांच रुपये बढ़ाये हैं। रात्रि शुल्‍क में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Delhi government hikes auto rickshaw and taxi fares in the national capital

Related posts

Leave a Comment