दिल्ली सरकार ने आज सुबह 11 बजे विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया

दिल्ली सरकार ने आज सुबह 11 बजे विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया

दिल्ली सरकार ने आज सुबह 11 बजे विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। कथित आबकारी नीति घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक लड़ाई तेज होने को लेकर यह सत्र बुलाया गया है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर आबकारी नीति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल अपने सरकारी आवास पर पार्टी विधायकों से मुलाकात की। आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के कई क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया।

उधर, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। चौधरी कुमार ने कहा है कि आबकारी नीति घोटाले पर आम आदमी पार्टी श्वेत पत्र जारी करे, और यदि आम आदमी पार्टी श्वेत पत्र जारी नहीं करती है तो कांग्रेस श्वेत पत्र लाकर लोगों को घोटाले से अवगत कराएगी।

Related posts

Leave a Comment