केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष सरकार ने कल वर्चुअल माध्यम से नवाचार उपलब्धि संस्थानों की अटल रैकिंग की घोषणा की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व संस्थान की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है।
डॉक्टर सरकार ने कहा कि अटल रैकिंग भारतीय संस्थानों को उच्च गुणवत्ता अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल तंत्र बनाने को प्रोत्साहित करेगा। वर्ष 2025 तक पचास खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिए नवाचार को बढावा देने पर बल देते हुए डॉक्टर सरकार ने कहा संस्थानों को नवाचारों और अनुसंधान की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इससे देश को आत्मनिर्भर बनाने का निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल सहस्त्र बुद्धे ने कहा स्वदेशी नवाचार और उद्यमिता रैकिंग प्रोत्साहन न केवल उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रयासों में सहायक होगा, बल्कि उन्हें संस्थान स्तर पर लक्ष्य निर्धारित करने को भी प्रेरित करेगा।
