दिल्ली सरकार का बजट सत्र 15 फरवरी से शुरू होगा

दिल्ली सरकार का बजट सत्र 15 फरवरी से शुरू होगा

दिल्‍ली सरकार का सत्र 2024-25 का बजट अगले महीने की 15 तारीख से शुरू होगा। यह आम आदमी पार्टी सरकार का 10वां बजट होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस बजट सत्र में, वित्‍तमंत्री आतिशी द्वारा बजट पेश किया जाएगा। इस बार दिल्ली सरकार द्वारा मार्च के बजाय फरवरी में ही बजट पेश किया जा रहा है।

राजधानीवासियों को इस बजट से काफी उम्‍मीदें हैं। दिल्‍ली सरकार के वित्‍त मंत्रालय कार्यालय द्वारा बजट का केंद्र शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित होने की संभावना जताई गई है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते 6 जनवरी को बजट को लेकर एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की थी।

Related posts

Leave a Comment