दिल्ली विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी के 6 विधायकों को उनके खराब व्यवहार के लिए मार्शल द्वारा सदन से बाहर कर दिया गया। सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूडी ने दिल्ली जल बोर्ड में हुए कथित भ्रष्टाचार का मामला उठाने की कोशिश की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने इसकी अनुमति नहीं दी। भाजपा विधायकों ने सदन के बीचो बीच आकर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारे लगाये। अध्यक्ष ने बार-बार सदन में व्यवस्था बनाये रखने की अपील की लेकिन विपक्ष का विरोध जारी रहा। बाद में, अध्यक्ष ने मार्शल से इन विधायकों को सदन से हटाने के लिए कहा। भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन किया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...