राजधानी में सोमवार को होली के दिन दिल्ली परिवहन निगम की बसे दोपहर दो बजे तक नहीं चलेंगी। इसके अलावा सीएनजी और इलेक्ट्रिक डिपो की कुल 25 प्रतिशत बसें ही चलेगी। हालांकि कल होलिका दहन के दिन सभी बसे अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
इसके अलावा होली के दिन नमो भारत ट्रेन शाम चार बजे से रात्रि आठ बजे तक ही चलेंगी। दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन शाम चार बजे शुरू होगी और आखिरी ट्रेन साहिबाबाद और मोदीनगर नॉर्थ से रात आठ बजे प्रस्थान करेंगी।