दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई

दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार इलाके में AQI 448, जहांगीरपुरी में 421, द्वारका सेक्टर-8 में 435 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 421 दर्ज़ किया गया।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया, “दिल्ली सरकार दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए बहुत सारे उपाय कर रही है, लेकिन हमने देखा कि सुबह से आनंद विहार में AQI सबसे ज्यादा है, इसलिए मैं आज रात यहां यह समझने आया हूं कि ऐसा क्यों हो रहा है। दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक बसें और CNG बसें हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित बीएस 3 और बीएस 4 गाड़ियां आनंद विहार बस डिपो में भेजी जा रही हैं। मेरा उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि ऐसी गाड़ियों को यहां भेजना बंद करें। योगी सरकार से अनुरोध करता हूं कि इसे रोका जाए ताकि हम वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित कर सकें।”

Related posts

Leave a Comment