दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहता है तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 15 जून के आसपास दिल्‍ली पहुंचने से मॉनसून पूर्व बारिश होने की उम्मीद है।

राजधानी में कल लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और वर्षा होने का अनुमान है। इसके बाद शुक्रवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून अक्‍सर 27 जून को पहुंचता है। इस बार मॉनसून के लगभग दो सप्‍ताह पहले ही आने की उम्मीद है। पिछले साल यह 25 जून को आया था।

आने वाले दिनों में तापमान में भी कमी आने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related posts

Leave a Comment