दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में मंगलवार की सुबह गर्मी के साथ हुई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बादल छाए रहने और साथ ही लू चलने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही राजधानी में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 43 प्रतिशत रही।

Related posts

Leave a Comment