दिल्ली पुलिस ने पिछले रविवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ में शामिल भारतीय नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया है कि विशेष प्रकोष्ठ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भारतीय दंड संहिता, अवैध गतिविधियां- रोकथाम अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की रोकथाम संबंधी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि विदेश मंत्रालय ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ अलगाववादियों और चरमपंथी तत्वों की कार्रवाई को लेकर भारत का कडा विरोध व्यक्त करने के लिए इस महीने की 19 तारीख को ब्रिटेन के वरिष्ठतम राजनयिक को नई दिल्ली में तलब किया था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...