दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा ने एक अंतरराज्यीय जाली भारतीय मुद्रा नोट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना समेत पांच प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वेब सीरीज ‘फर्जी’ से प्रेरित थे। आरोपियों से उच्च गुणवत्ता वाले जाली भारतीय मुद्रा नोट 19 लाख 74 हजार रुपये बरामद किये गये हैं। इसके अलावा इस जाली नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, वॉटरमार्क, लैमिनेटर, रसायन, स्याही सहित कच्चा माल और अन्य उपकरणों के साथ सिम कार्ड सहित मोबाइल हैंडसेट और तस्करी में इस्तेमाल की गई दो कारें जब्त की गई हैं। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के सदस्य हैं- नागौर, राजस्थान के शकूर मोहम्मद, शिवलाल और संजय गोदारा और डूंगरपुर राजस्थान के लोकेश यादव और हिमांशु जैन। शकूर अहमद और लोकश यादव को दिल्ली के अक्षरधाम के पास पकडा गया बाकी तीनों को अजमेर, राजस्थान में पकडा गया।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...