नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकासशील भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद किया।
पीएम मोदी ने कहा, “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को लेकर जो उत्साह गांव-गांव में दिख रहा है, हिन्दुस्तान के हर कोने में दिख रहा है। ये अपने आप में अद्भुत है। कुछ लाभार्थियों से मेरी बातचीत हुई है। देशभर के करोड़ों परिवारों को हमारी किसी न किसी योजना का लाभ मिला है।”