दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया, अभी तक BF.7 का एक भी मामला नहीं मिला है। कोरोना को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। भारत सरकार के निर्देश के मुताबिक हम नए सभी सक्रिय केस की जीनोम सीक्वेंसिंग कराते हैं। दिल्ली में हर रोज 2,500 जांच हो रही है जिसे हम 1 लाख तक लेकर जा सकते हैं। आज हमारे पास कोरोना के लिए 8000 बेड खाली हैं और अगर जरूरत पड़ी तो हम बेड की संख्या को 36 हजार तक लेकर जा सकते हैं। हमने ऑक्सीजन स्टोर करने की क्षमता भी बढ़ा ली है। दिल्ली में केवल 24% लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया है। मेरा सभी से अनुरोध है कि आप सभी बूस्टर डोज लगवा लें। अभी हमारे पास 380 एंबुलेंस तैयार हैं, हमने और एंबुलेंस के लिए भी निर्देश दे दिया है।

Related posts

Leave a Comment