दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर भारत के विभिन्न स्थानों पर कल देर रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया है कि सोमवार तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर पश्चिम में इसका असर पड़ने का अनुमान है।
चार तारीख के लिए सुबह के लिए ड्रिजल और लाइट रेन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हो रहा है और इसका कारण यही है कि एक एक्टिव डिस्टरबेंस पास हो रहा है। इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी ऐसे लाइट रेन आब्जर्व हुआ है और लेस देन वन सेंटीमीटर आज डिपोर्ट हुआ है, हिमालयन का जो स्टेट है जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड उसमें बर्फबारी होगा।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए हेवी रेन और स्नो का चेतावनी है। ऑरेंज कलर का वॉर्निंग इशू है और जो प्लेन्स है मैदानी इलाका है जैसे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान के लिए ओले गिरने का भी भविष्यवाणी की है।