दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों के साथ दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के अधिकांश भागों और पश्चिम बंगाल के अधिकांश भागों में आगे बढ़ा है। मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय 20.5° उत्तरी अक्षांश/ 60° पूर्वी देशांतर, दीव, सूरत, नंदुरबार, रायसेन, दमोह, उमरिया, पेंड्रा रोड, बोलनगीर, पुरी, 21.0° उत्तरी अक्षांश /88.0° पूर्वी देशांतर, कैनिंग, कृष्णानगर, मालदा और 26.5° उत्तरी अक्षांश /88.0° पूर्वी देशांतर तक पहुंच गई है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात के कुछ और भागों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के शेष हिस्सों, समूचे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर देश के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...