दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में समय से पहले ही दस्‍तक दी

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में समय से पहले ही दस्‍तक दी

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में समय से पहले ही दस्‍तक दे दी है। मानसून दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अधिकांश इलाकों में पिछले दो-तीन दिन से वर्षा हो रही है। पिछले दो दिनों में पोर्ट ब्लेयर और मध्य अंडमान के कई स्थानों पर करीब 200 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मानसून के आने से द्वीप समूह के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

दक्षिण पश्चिम मानसून आमतौर पर हर साल 22 मई के आसपास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंचता है। मौसम‍ विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज हवा के साथ अधिक वर्षा होने का अनुमान जताया है।

Related posts

Leave a Comment