थाईलैंड में एशियाई पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने 27 पदक जीते

थाईलैंड में एशियाई पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने 27 पदक जीते

थाईलैंड में एशियाई पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने 27 पदक जीते। भारत ने चार स्वर्ण, 10 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 27 पदक जीते। भारतीय दल का इस आयोजन में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पदक विजेताओं में पेरिस पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नितेश कुमार, रजत पदक विजेता तुलसीमथी मुरुगेसन और कांस्य पदक विजेता मनीषा रामदास शामिल हैं।

थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में भारत ने मिक्‍स्‍ड डबल्‍स एस एल थ्री-एस यू फाइव स्पर्धा में दबदबा कायम रखते हुए तीनों पदक जीते। फाइनल में नितेश कुमार और तुलसीमथी ने रूथिक रघुपति और मानसी जोशी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। चिराग बरेठा और मंदीप कौर ने कांस्य पदक जीता।

Related posts

Leave a Comment